चरक जयंती पर भीलवाड़ा में होगी कार्यशाला
- आयुर्वेद दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय संगोष्ठी
- कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चरक जयंती पर भीलवाड़ा में होगी कार्यशाला। विश्व आयुर्वेद परिषद की ओर से चरक जयंती पर भीलवाड़ा में कार्यशाला होगी और आयुर्वेद दिवस पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल ने बुधवार को विश्व आयुर्वेद परिषद के दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय शैक्षणिक गतिविधियों के पोस्टरों का विमोचन किया।
पॉलिटेक्निक की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश गुरुवार से
क्या होगा आयोजन
16 अगस्त को चरक जयंती पर भीलवाड़ा में क्षार कर्म एवं अग्नि कर्म विषयक चतुर्थ जिला स्तरीय कार्यशाला।
12 सितंबर को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान,नई दिल्ली में 11वें आयुर्वेद दिवस की राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।
आयुर्वेद के व्यावहारिक ज्ञान पर जोर
पोस्टर विमोचन के अवसर पर कुलगुरु प्रो. शुक्ल ने कहा कि आयुर्वेद की शल्य एवं पराशल्य विधाओं के वैज्ञानिक प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं चिकित्सकों के ज्ञान एवं कौशल विकास में महत्व पूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकाधिक आयुर्वेद चिकित्सकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से इन आयोजनों में सहभागिता कर आयुर्वेद के व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध करने का आह्वान किया।
क्या रहेगा विशेष
विश्व आयुर्वेद परिषद की चरक जयंती विशेष कार्यशाला में क्षार कर्म एवं अग्नि कर्म विषय पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 11वें आयुर्वेद दिवस पर नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के आयुर्वेद विशेषज्ञ, शिक्षाविद,शोधकर्ता एवं चिकित्सक सहभागिता करेंगे।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर डॉ.राकेश कुमार शर्मा,प्रो.ब्रह्मानंद शर्मा,प्रो.राजाराम अग्रवाल,प्रो.देवेंद्र सिंह चाहर, प्रो. दिनेश चंद्र शर्मा, प्रो.मनोज कुमार अदलखा,प्रो. हरीश कुमार सिंघल तथा प्रो.ऋतु कपूर उपस्थित थे।
