पॉलिटेक्निक की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश गुरुवार से

ऑनलाइन आवेदन और उसी दिन मेरिट के आधार पर काउंसलिंग

अजमेर/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पॉलिटेक्निक की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश गुरुवार से। तकनीकी शिक्षा निदेशालय,राजस्थान द्वारा सत्र 2026-27 में राज्य के समस्त राजकीय एवं निजी पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में केन्द्रीय प्रवेश प्रक्रिया के बाद रिक्त रही सीटों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश
-डिप्लोमा प्रथम वर्ष– इंजीनियरिंग
-डिप्लोमा प्रथम वर्ष-नॉन इंजीनियरिंग
-डिप्लोमा द्वितीय वर्ष इंजीनियरिंग-पार्श्व प्रवेश

प्रवेश की महत्वपूर्ण तिथियां
-प्रथम वर्ष: 06 से 14 अगस्त तक
-द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश):13 से 14 अगस्त तक

कैसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी निदेशालय की वेबसाइट dte.rajasthan.gov.in एवं www.cegrajasthan.in से आवेदन पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। ₹354/- आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र संबंधित महाविद्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस दोपहर 12 बजे तक जमा करवाना होगा।

उसी दिन होगी काउंसलिंग
आवेदन जमा करने के बाद दोपहर 1 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से मेरिट के आधार पर काउंसलिंग कर प्रवेश दिए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज
प्रवेश के समय 10वीं/12वीं/आईटीआई की मूल अंक तालिका,मूल निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026