नियमित भर्ती की मांग को लेकर किया सद्बुद्धि यज्ञ

  • 926 पद रिक्त
  • डेपुटेशन हटाकर RPSC से भर्ती की मांग
  • बीएएमएस विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जताया शांतिपूर्ण विरोध

झालावाड़(दूरदृष्टीन्यूज),नियमित भर्ती की मांग को लेकर किया सद्बुद्धि यज्ञ। राजस्थान में 926 रिक्त आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पदों पर नियमित भर्ती और 8 राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों में नियमित शिक्षकीय भर्ती की मांग को लेकर मंगलवार को केशव आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, अकलेरा के बीएएमएस विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने “राजस्थान सरकार सद्बुद्धि यज्ञ” किया।

चरक जयंती पर भीलवाड़ा में होगी कार्यशाला

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की प्रार्थना
यज्ञ में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुति देकर ईश्वर से प्रार्थना की कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेद विभाग में लंबित भर्तियों पर शीघ्र निर्णय ले। प्रदेश के योग्य बीएएमएस एवं एमडी/एमएस आयुर्वेद चिकित्सकों को नियमित रोजगार के अवसर प्रदान करे।

संविदा भर्ती पर जताया विरोध
राजस्थान युवा आयुर्वेद संघ के प्रतिनिधि डॉ. वीरेंद्र सिंह और डॉ.शंकर जाट ने बताया कि प्रदेश में 926 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पद वर्षों से रिक्त हैं,लेकिन RPSC के माध्यम से नियमित भर्ती शुरू करने के बजाय सेवानिवृत्त चिकित्सकों को संविदा पर नियुक्त करने का निर्णय हजारों युवा आयुर्वेद चिकित्सकों के भविष्य को प्रभावित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह 8 राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालयों में कई वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को डेपुटेशन पर शिक्षक के रूप में कार्य कराया जा रहा है। जबकि इन पदों पर एमडी/एमएस आयुर्वेद उत्तीर्ण योग्य युवाओं की नियमित भर्ती होनी चाहिए।

सरकार से संघ की मांग
-डेपुटेशन व्यवस्था को समाप्त किया जाए
-प्रोफेसर,रीडर एवं सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर नियमानुसार, पारदर्शी एवं नियमित भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए

डॉ.वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह यज्ञ किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध में नहीं है,बल्कि सरकार का ध्यान युवाओं की समस्याओं की ओर आकर्षित करने की शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक पहल है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते नियमित भर्ती शुरू नहीं हुई तो प्रदेशभर के आयुर्वेद विद्यार्थी व युवा चिकित्सक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने को बाध्य होंगे।

लगाए नारे
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीएएमएस छात्र- छात्राओं,इंटर्न चिकित्सकों एवं फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान डेपुटेशन हटाओ,RPSC भर्ती लाओ,926 पद खाली, फिर भर्ती क्यों टाली?, डिग्री नहीं,रोजगार चाहिए,रोजगार दो, भविष्य बचाओ जैसे नारों के साथ सरकार से शीघ्र न्यायपूर्ण निर्णय की अपील की गई।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

6 घंटे में रेलवे केबल चोरी का खुलासा,आरपीएफ ने तीन महिलाओं को पकड़ा

August 15, 2026