शराब के नशे में नाले में गिरा श्रमिक, मौत
जोधपुर,शहर के निकट सालावास के पास में एक फैक्ट्री के नजदीक शराब के नशे में श्रमिक नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बोरानाडा पुलिस ने मर्ग दर्ज किया और कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी हाल सालावास के पास में श्रीविनायक कॉरपोरेशन में काम करने वाला शुभम नाम का श्रमिक शराब का सेवन करता था। रात को वह पास से गुजर रहे एक नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना में उसके रिश्तेदार गणेश प्रसाद की तरफ से मर्ग दर्ज किया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

