Work with coordination and caution so that the public is not inconvenienced: Collector

समन्वय व सतर्कता से करें कार्य आमजन को न हो असुविधा- कलेक्टर

  • साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जल प्रबंधन,फ्लैगशिप योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों पर विशेष फोकस
  • जिला कलक्टर ने दिए समर कंटिंजेंसी प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश
  • विभागों की जवाबदेही तय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समन्वय व सतर्कता से करें कार्य आमजन को न हो असुविधा-कलेक्टर। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि जन-अभियोगों का त्वरित,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा नहर बंदी के दौरान आमजन को गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

रंजन ने सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं,समर कंटिंजेंसी प्लान, पेयजल प्रबंधन,शिकायत निवारण तंत्र एवं विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विभागवार सघन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने जल परियोजनाओं की प्रगति,हैंडपंपों के नियमित रखरखाव तथा जल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष बल देते हुए विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों, अवमानना याचिकाओं,पीएलपीसी प्रकरणों एवं राज्य बजट घोषणाओं के अंतर्गत भूमि आवंटन से संबंधित मामलों,पंच गौरव कार्यक्रम,सड़क, बिजली,स्वास्थ्य,शिक्षा एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं गुणवत्ता पूर्ण समाधान है,जिसके लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करें। बैठक में जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी,नगर निगम आयुक्त राहुल जैन,सीईओ जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा,एडीएम (प्रथम) जवाहर चौधरी,एडीएम (द्वितीय) सुरेंद्र सिंह पुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026