A healthy mind resides in a healthy body

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।सेंट्रल एकेडमी रातानाडा ने वर्ल्ड हेल्थ डे पर विद्यार्थियों के लिए एक हेल्थ अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इसके लिए शिवानी फोतेदार को आमंत्रित किया गया, जो एक पैशनेट डायबिटिक न्यूट्रिशनिस्ट हैं और डायबिटीज मैनेजमेंट के फील्ड में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।वे अपने खुद के डाइट और मिलेट ब्रांड,डाइट विद शिवानी की फाउंडर हैं।

सेशन के दौरान उन्होंने बैलेंस्ड डाइट बनाए रखने,पौष्टिक भोजन की आदतें अपनाने और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने डायबिटीज की बढ़ती चिंता पर भी ज़ोर दिया और दैनिक जीवन से जुड़ी बीमारियों को रोकने के आसान और असरदार तरीके बताए। उन्हें अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में नियमित व्यायाम और संतुलित आहार करने के लिए बढ़ावा दिया। यह सेशन बहुत जानकारी भरा और प्रेरणादायक साबित हुआ।

सेशन के अंत में शाला प्राचार्या डॉ. पूजा सिंह ने शिवानी फोतेदार को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों को आज के समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के विषय में बताया।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026