Doordrishti News Logo

मनरेगा के स्थायी परिसम्पतियों के कार्य प्राथमिकता के साथ करें

जोधपुर, जिला कार्यक्रम समन्यक एवं जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित समस्त विकास अधिकारियों को महात्मा गांधी नरेगा योजना अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में स्थायी परिसम्पतियों के कार्यो को प्राथमिकता के साथ करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों में पक्के कार्य यथा-खेल मैदान, आदर्श तालाब,इन्टरलोकिंग के कार्य, आंगनवाड़ी, चारागाह तथा श्मशान विकास के कार्यो को प्राथमिकता के साथ किया जाए। जिला परिपद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने आमजन की जानकारी के लिये महात्मा गांधी नरेगा योजना कार्यस्थलों पर स्थायी नागरिक सूचना बोर्ड प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि संबंधित द्वारा एक गांव चार काम के तहत पूर्ण हुये विकास कार्यो के फोटोग्राफ सहित स्टोरी भिजवायी जाए। प्रगतिरत सांसद योजना, विधायक क्षेत्रीय योजना,स्वच्छ भारत मिशन के सामुदायिक शौचालयों के कार्यो, प्रधानमंत्री आवासों ग्रामीण के कार्यो को समय पर पूर्ण करवाने कहा तथा पंचायत समितियों से स्वीकृतियां भेजने से पूर्व सहायक अभियंता नरेगा से गहन जांच के बाद ही जिला परिषद को भेजे ताकि समय पर स्वीकृति जारी की जा सके।

जिला परिपद के अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित ने विलेज मास्टर प्लान ग्राम सभा में अनुमोदन के बाद ई-पोर्टल पर अपलोड किया जाने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी व विकास अधिकारी ने पंचायत समिति लूणी के ग्राम पंचायत फिटकासनी में स्वच्छ भारत अंतर्गत निर्मित ग्रे वाटर मेजेनमेंट सिस्टम का अवलोकर कर विकास अधिकारियों को अन्य ग्रामों में भी वेस्ट वाटर मैनेजमेंट की जानकारी दी। बैठक में अधिशाषी अभियंता हरिराम फिड़ोदा, अधिशाषी अभियंता अखिल तायल, अधिशाषी अभियंता आनंद कुमार, अतिरिक्त विकास अधिकारी विकास राजपुरोहित, सहायक अभियंता ओमप्रकाश परिहार,यशवंत चौधरी, सुमन माथुर अवन्ति गहलोत सहित समस्त विकास अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026