Doordrishti News Logo

जिला स्तरीय बंजर भूमि व चारागाह विकास समिति कार्यशाला आयोजित

जोधपुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में राजीव गांधी सेवा केंद्र में राजस्थान सरकार,आईटीसी मिशन सुनहरा कल और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय बंजर भूमि एवं चारागाह विकास समिति कार्यशाला आयोजित की गई।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर ने शामलाती भूमि के अधिकार, कानून नियमों एवं विकास करने के बारे में गांव स्तर पर राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 के नियम 170(1) के तहत प्रत्येक राजस्व ग्राम में चारागाह विकास समिति गठित की जायेगी। उन्होने बताया कि चारागाह विकास मनरेगा के अंतर्गत किया जायेगा। इस कार्यशाला में संभागियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बंजर भूमि, चारागाह विकास सहित शामलात से जुड़े सभी मुद्दों पर अपनी भूमिका से दो कदम आगे बढ़कर काम कर बंजर भूमि एवं चारागाह कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान आईटीसी से देवव्रत एफईएस से उमेश संतोष कुमारी ने शामलात भूमि के महत्व, उपयोग, शामलात संसाधनों की सुरक्षा,प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर वार्ड पंच की अध्यक्षता में चारागाह विकास समिति का गठन किया जाना है। कार्यशाला में जिला परिषद के अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता, विकास अधिकारी समस्त,प्रधान सहित समस्त कार्मिक उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026