महिला शक्ति स्नेह मिलन का आयोजन

महिला शक्ति स्नेह मिलन का आयोजन

जोधपुर,विश्व सिंधी सेवा संगम, महिला शक्ति का स्नेह मिलन का आयोजन होटल प्रजिडेन्ट में किया गया। जिला अध्यक्ष अमृता एस दुदिया ने बताया की इस कार्यक्रम में संस्कृति, सभ्यता, संस्कार को लेकर समझ भी मिले, तो महिला सशक्ति करण पर बल भी दिया जाएगा। विशिष्ट अथिति ने अपना उदबोधन में इस पर बल दिया।

विश्व सिंधी सेवा संगम, महिला शाखा का स्नेह मिलन,आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अथिति डीसीपी पश्चिम वंदिता राणा व महापौर पश्चिम मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित थे।

महिला शक्ति स्नेह मिलन का आयोजन

विशिष्ट अतिथि भगवान मुर्जानी, झूलेलाल मन्दिर अध्यक्ष ने सिंधी संस्कृति भाषा और परंपराओं को संरक्षित करने के तरीकों के बारे में बताया। दीक्षा महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मुर्जानी ने इस आयोजन की सरहना की और जोधपुर की समस्त कार्यकारिणी टीम को बधाई दी। कार्यकारी दल की जिला उपाध्यक्ष मोना हरवानी, पीआरओ तीशा गिडवानी, क्षेत्र अध्यक्ष सोनिया सावलानी व समस्त टीम ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

विश्व सिंधी सेवा संगम विश्व के 97 देशों में व भारत के 27 राज्यों में है। कार्यक्रम में नरेंद्र शोकानी की एंकरिंग, नगर अध्यक्ष पूनम पोहानी, आशा झाझरिया,रितिका मनवानी,नीतू विधानी, गोपी केसवानी, रिया मूरजानी ने सहयोग दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts