Doordrishti News Logo

जोधपुर, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया गया। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा ’नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Women's empowerment awareness workshop organized on Women's Day

क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत इग्नू का क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर बालिकाओं के सर्वागीण विकास पर कार्य कर रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए इग्नू विश्व विद्यालय द्वारा शिक्षा के प्रसार, उच्च शिक्षा, समावेशी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, हस्तशिल्प संवर्द्धन, पर कार्य किया जा रहा है।

इग्नू विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा महिला विकास के लिए फूड एवं न्यूट्रीशन, इवेन्ट प्रबन्धन, फैशन डिजाइनिंग जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. रूपाली श्रीवास्तव ने महिला विकास के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास पर बल दिया। क्षेत्रीय केन्द्र सहायक क्षेत्रीय डाॅ. मुख्त्यार अली ने इग्नू के द्वारा ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला समारोह में इग्नू स्टाॅफ ने भाग लिया।

Related posts: