आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित।प्रदेश भाजपा व शहर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल के नेतृत्व में शुक्रवार को सिंधु भवन सरदारपुरा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं सिरोही जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी थीं। सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,पूर्व जेडीए चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़ एवं दक्षिण महापौर वनिता सेठ अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है हर घर स्वदेशी,हर व्यक्ति स्वावलंबी। जब हम अपने स्थानीय उत्पादों को अपनाएँगे तभी भारत सशक्त और सम्पन्न बनेगा।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना आत्मनिर्भर भारत का सपना अधूरा है। उन्होंने आह्वान किया कि महिलाएँ अपने परिवार और समाज में ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश लेकर जाएँ और घरेलू उद्योग,हस्तशिल्प एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को दोहराया।

शानों-शौकत से मनाया हजरत शाह मोहम्मद अख्तर आलम (रअ) का उर्स

इस अवसर पर जोधपुर शहर महामंत्री प्रतिपाल वालेचा,गौरव जैन,अभियान संयोजक पवन आसोपा,सोनिया राम चंदानी,सीमा भुवन माथुर,लीलावती भाटी,सोनिया कोहली,ललित सुखनानी, मीना सांखला,संजू व्यास,रफीक, प्रियंका त्यागी,कांता राठी,मंजू मेवाड़ा,अलका पुरोहित,जसोदा गौड़,अंजू जोशी,प्रेरणा त्रिवेदी,आशा झाझरिया,सुमन सेन,ममता परिहार,हिमांशी शर्मा,दीपिका सोनी एवं कविता गौड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026