शानों-शौकत से मनाया हजरत शाह मोहम्मद अख्तर आलम (रअ) का उर्स
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शानों-शौकत से मनाया हजरत शाह मोहम्मद अख्तर आलम (रअ) का उर्स। हर साल की तरह इस बार भी पीरे तरीकत हजरत सूफी शाह मोहम्मद अख्तर आलम उर्फ बाबूजी हजरत रअ का खेतानाडी में उर्स बड़ी ही सादगी और एहतराम से हजरत सूफी शाह मोइनुद्दीन जिलानी सीकर वाले पीर की जेरे सरपरस्ती में मनाया गया।
धूमधाम से हुआ सांसद खेल महोत्सव का आगाज़
उर्स के दौरान झंडे की रस्म से उर्स की शुरुआत हुई और कुरान खानी की गई। बाद नमाजे असर खेतानाडी कब्रिस्तान स्थित मजार ए अकदस पर चादर पेश की गई। उर्स के दौरान जायरिनों के लिए लंगर लगाया गया। नात ख्वानी एवं महफिले समां का आयोजन किया गया। जिसमें मशहूर कव्वाल इकबाल कादरी ने सूफियाना कलाम पेश किए।
इस अवसर पर खादिम सूफी शाह मोहम्मद अनवर आलम ने मुरीदिन एवं खुल्फा हजरात का माल्यार्पण किया। सज्जादा नशीन दरगाह बिस्मिलियां सीकर शरीफ के हजरत सूफी शाह मोइनुद्दीन जिलानी ने पीरे तरीकत और औलिया इकराम के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने देश में तरक्की शांति अमन भाईचारे की दुआ की। उर्स के समापन पर आए हुए मुरीदीन अकीदतमंदो और आमजनों का शुक्रिया अदा किया।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

