woman-rescued-with-daughter-who-went-to-kill-in-takhat-sagar

तखत सागर में जान देने गई बेटी संग महिला को बचाया

पुलिस ने समझाइश कर वापिस भेजा घर

जोधपुर,शहर के प्राचनी जलाशय तख्तसागर में सोमवार को दिन में एक महिला अपनी बेटी लेकर जान देने पहुंच गई। मगर वहां पहले से मौजूद गोताखोरों ने उसे बचाया और समझाइश की। बाद मेें राजीव गांधी नगर पुलिस भी आ गई। फोन पर महिला के पति ने आने में वक्त लगना बताया तो भाई वहां पहुंचा। बताया जाता है कि महिला अपने पति से पारिवारिक विवाद के बाद वहां पहुंची थी।

गोताखोर भरत चौधरी के अनुसार एक महिने में पंद्रह लोगों को जीवित बचा लिया गया है। इनमें 8 महिलाएं, चार बच्चे व तीन पुरुष शामिल हैं। सोमवार की दोपहर उन्होंने एक महिला को अपनी स्कूटी खड़ी कर बच्ची का हाथ थामे तखतसागर में पानी के निकट जाते देखा। काफी देर तक वह किनारे बैठ रोती रही। बाद में वे निकट पहुंचे तो यह महिला बेटी को लेकर स्कूटी पर रवाना हो गई। थोड़ा आगे जाकर सिद्धनाथ मंदिर के समीप वह एक बार फिर पानी की तरफ बढ़ी। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी ने मिलकर महिला को रोका और समझाइश की। समझाइश के दौरान उसने रोते हुए बताया कि शहर के कुड़ी क्षेत्र में रहती है। पति से घर में रोजाना किसी न किसी बात पर झगड़ा हो जाता है। ऐसे में आज उसने अपनी बेटी के साथ जान देने का फैसला किया और यहां चली आई।

सभी ने मिलकर उससे समझाइश की। फिर हैंडीक्राफ्ट का काम करने वाले उसके पति को फोन किया। पति ने कहा अभी थोड़ा काम है,तखतसागर पहुंचने में समय लगेगा। फिर उसके भाई को फोन किया गया। भाई तुरंत मौके पर पहुंच गया। यहां पर पिछले एक महिने में 15 लोगों को जीवित बचाया गया। जिनमें से 8 महिला 4 छोटे बच्चे व तीन पुरुष थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews