झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार
- तीन एंड्राइड फोन बरामद
- वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार। शहर की शास्त्री नगर पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को पकड़ा है। आरोपियों से तीन एंड्राइड फोन भी बरामद किए गए है। आरोपियों से मोबाइल लूट की कुछ वारदातों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
जब्तसुदा घी और वनस्पति घी का निस्तारण
पुलिस आयुक्त शरत कविराज, एडीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के निर्देशानुसार एवं एडीसीपी नीरज शर्मा,एसीपी पश्चिम छवि शर्मा के सुपरविजन में शास्त्रीनगर थानाधिकारी जुल्फिकार की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 8 अप्रैल को हुई मोबाइल लूट की घटना का खुलासा किया गया।
घटना को लेकर राहुल कल्ला की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि वह मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। जहां पर 12 वीं रोङ से एक मोटरसाईकिल पर तीन अज्ञात व्यक्ति जिनके हेलमेट नहीं पहना गया था उनमें से पीछे बेठे आदमी ने झपट्टा मारकर मोबाईल छिना और जलजोग चौराहे की तरफ भाग गए।
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ आए आरोपी
थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि घटना में तीन आरोपियों अहमद रज्जा उर्फ रज्जाक पुत्र शकील खां निवासी वार्ड नंबर 13 कुम्हारों का वास खुडाला फालना जिला पाली हाल मांगलियों का वास सिवांची गेट, सोहेल खान पुत्र शौकत अली निवासी काली टंकी के सामने धानमण्डी खाण्डा फलसा को दस्तयाब किया गया। आरोपियों से लूट का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया।
पुलिस टीम में यह भी थेशामिल
पुलिस की टीम में हैड कांस्टेबल मजीद खां,कांस्टेबल प्रकाशचंद्र, महेंद्र एवं दुर्गाराम शामिल थे।
