Doordrishti News Logo

डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान

1800 लोगों को किया जागरूक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए साइबर पुलिस थाना जोधपुर की ओर से जनवरी से अब तक 1800 लोगों को जागरूक किया जा चुका है। जनवरी से अब तक कुल 13 साइबर जागरूकता अभियान के लिए स्कूल,कॉलेज,अधिकारी/कर्मचारी,वायु सैनिक,आर्मी अधिकारी/कर्मचारियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों,उनसे बचाव के उपायों तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ ललित आचार्य सर्जरी व डॉ हेमकंवर सह आचार्य एनाटॉमी बने

इस अभियान में विशेष रूप से प्रतिभागियों को फर्जी कॉल, ईमेल, सोशल मीडिया फ्रॉड,ओटीपी धोखाधड़ी,एपीके फाइल फॉड,लोन फॉड तथा ऑनलाइन वित्तीय ठगी के मामलों के प्रति जानकारी दी गई। हाल ही में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से भी जागरूक किया जा रहा है।

अनजान कॉल पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें
सेमिनार के तहत शहरवासियों को कोई भी सरकारी एजेंसी (पुलिस/सीबीआई/आयकर विभाग) फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। किसी भी अनजान कॉल पर अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। डराने या दबाव बनाने वाले कॉल/वीडियो कॉल पर तुरंत कॉल काट दें। अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें। ओटीपी,एआईएम पिन,पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक,ऐप या फाइल को डाउनलोड करने से बचें।

अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को इन साइबर धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में अवश्य जागरूक करें। ऐसी घटनाओं के दौरान तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

डिजिटल अरेस्ट से 1 करोड़ 80 लाख का फ्रॉड 
साइबर पुलिस थाना जोधपुर में पिछले दो महीने में डिजिटल अरेस्ट के दो केस सामने आ चुके है, जिसमें पीडित ने लाखों रुपए फ्रॉड अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जिसमें शहर की एक महिला को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करते हुए 1 करोड़ 80 लाख रुपए खातों में ट्रांसफर करवाए गए। रुपए ट्रांसफर करते वक्त बैंक कर्मचारियों को शक होने पर उन्होंने साइबर पुलिस थाने को सूचित किया और पुलिस ने पहुंचकर महिला को साइबर तंगी के बारे में अवगत कराया।

इसके अलावा पासवर्ड सुरक्षा जिसमें यूनिट पासवर्ड का उपयोग करें,फोन नंबर या जन्मतिथि जैसी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने से बचें। वित्तीय सुरक्षा-कभी भी किसी के साथ ह्रञ्जक्क (वन टाइम पासवर्ड) क्कढ्ढ पिन या बैंक विवरण साझा न करें। -निवेश सुरक्षा किसी भी योजना में निवेश से पूर्व पुष्ठी करें।-फिशिंग से बचाव संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अज्ञात ईमेल या संदेशों से अटैचमेंट डाउनलोड नही करें,वाट्सएप पर एपीके फाइल नही खोले। डिवाइस सुरक्षा,सुरक्षित ब्राउज़िंग के प्रति जागरूक किया गया।