Doordrishti News Logo

शिक्षक दिवस पर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर, शहर में शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन सोमवार को हुआ। राज्यस्तर के साथ ही जिला स्तर भी क्षिक्षकों का सम्मान किया गया। स्कूलों में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन शाम तक होता रहा। शिक्षकों को शिष्यों की तरफ से अनुकूल भेंट आदि प्रदान किए गए। नेत्रहीन शिक्षकों का सम्मान भी आज किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय अंध विद्यालय में जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी की ओर आयोजित किए गए राज्य स्तरीय नेत्रहीन शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 21 नेत्रहीन शिक्षकों का सम्मान किया गया। यह सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

many-programs-organized-in-the-city-on-teachers-day

सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की ओर से पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के नेत्रहीन शिक्षकों का उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। जोधपुर के आंगनवा स्थित राजकीय अंध विद्यालय में आयोजित इस राज्य स्तरीय नेत्रहीन शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जोधपुर के जय नारायण व्यास विद्यालय के कुलपति डॉ केएल श्रीवास्तव और पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर कुसुमलता भंडारी मौजूद थी। इस अवसर पर जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने कहा कि प्रदेश के सरकारी भवनों में नेत्रहीनों से लेकर दिव्यांगों के लिए लिफ्ट होनी चाहिये। उन्होंने इस तकलीफ को समझते हुए इसे समय की जरूरत के साथ अधिकार बताया।

इन शिक्षकों का हुआ सम्मान

जोधपुर के नेत्रहीन शिक्षक प्रकाश चंद्र खींची,राजा शर्मा,जेताराम सुथार, अक्षय सुराणा,जसराज शर्मा, मंजू सिधावत,कमला छुटानी,शोभा चौधरी, अमित सिंह,लच्छा राम नागौरा, रमेश कुमार भाटी के अलावा अनूप शेखावत (नागौर),उत्तमा राम सुथार (बाड़मेर),अपर्न चौधरी(अजमेर), संदीप त्रिवेदी(अजमेर) लाल चंद्र रावत(उदयपुर), राजेंद्र वर्मा(जयपुर), बनवारी लाल सेन(कोटा), बनवारी लाल बेरवा(सवाई माधोपुर),बाबूलाल परमार(पाली) व भूप सिंह चौधरी (प्रताप गढ़) को सम्मानित किया गया। जिसमें राजेंद्र वर्मा एक ऐसे नेत्रहीन शिक्षक का सम्मान किया गया जिन्होंने पाकिस्तान की धरती पर क्रिकेट मैच में दो शतक भी लगाए हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026