Doordrishti News Logo

महिला की चार साल पहले मौत हुई, घर से चोरों ने पट्टा चुराया

जोधपुर,महिला की चार साल पहले मौत हुई,घर से चोरों ने पट्टा चुराया। शहर के रातानाडा पुलिस थाना क्षेत्र की शेर विला में रहने वाली एक महिला की 2020 में मौत हो गई। तब से घर सूना था। दो दिन पहले महिला का रिश्तेदार सारसंभाल के लिए आया तो पता लगा कि घर के ताले खुले पड़े हैं और खिडक़ी भी खुली है। अज्ञात चोर भीतर प्रवेशकर सामान बिखेर दिया। घर से पट्टा और पारसी कब्रिस्तान का पट्टा चोरी होने का पता लगा है। बाकी दस्तावेज और अन्य आइटम सहीसलामत पाए गए। इस बारे में रातानाडा थाने मेें रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – जयनारायण व्यास स्मृति हॉल अधिग्रहण से मुक्त

शेर विला शिव मंदिर रोड रातानाडा निवासी विराफ सतारवला पुत्र टीजे सतारवला पारसी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बुआजी ंआबान जे सतारवला का 2020 में निधन हो गया था। तब से वह घर की देखरेख के लिए आता जाता था। दो दिन पहले वह मकान पर गया तो पता लगा कि चहां पर चोरी हो रखी है। चोरों ने अलमारी चाबी रख छोड़ी थी और सारा सामान बिखेर दिया था। जमीन पर दस्तावेजों के साथ चांदी के सिक्के बिखरे पड़े थे। मगर वह रखा मकान का पट्टा और कब्रिस्तान पारसी का पट्टा नहीं मिला। जो अज्ञात चोर ले गए। मामले में जांच के लिए पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचने के साथ एमओबी को भी बुलाया गया। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026