जयनारायण व्यास स्मृति हॉल अधिग्रहण से मुक्त
जोधपुर,जयनारायण व्यास स्मृति हॉल अधिग्रहण से मुक्त। विधानसभा आम चुनाव-2023 के प्रयोजनार्थ विभिन्न निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए जयनारायण व्यास स्मृति भवन (टाउन हॉल)को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के अन्तर्गत 1अक्टूबर से चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक अधिग्रहीत किया गया था।
यह भी पढ़ें – कीटनाशक सेवन से महिला की मौत
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस भवन को तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण से मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही सचिव राजस्थान संगीत नाटक अकादमी को यह निर्देशित किया गया है कि 21अक्टूबर के पश्चात इस भवन को किसी भी प्रकार की गतिविधियों के लिए अनुमत किए जाने से पूर्व जिला कलेक्टर कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि इस भवन में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रमों के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना की जाए।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

