जोधपुर, शहर के मंडोर कृषिमंडी रेलवे फाटक के पास में एक महिला और उसके तीन साल के बेटे की रेल की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पिता ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी है। शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया। शादी को चार साल ही हुए थे। घटना में अब एडीएम सिटी की तरफ से जांच की जा रही है। परिजन की तरफ से कोई शक जाहिर नहीं किया गया है।
महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के हरसोलाव स्थित भाटियों की ढाणी हाल पहाडग़ंज प्रथम में रहने वाली 35 साल की प्रियंका की शादी चार पांच साल पहले जितेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से उनके तीन साल का बेटा शेरसिंह भी था। प्रियंका सुबह अपने बेटे शेरसिंह को लेकर किसी काम के लिए घर से निकली थी।
मंडोर कृषि मंडी रेलवे फाटक पर वह पटरियां पार कर रही थी। तब ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे दोनों मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर उसके पीहर पक्ष को सूचना दी गई। पिता गजेंद्र सिंह पुत्र लालसिंह ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी। जितेंद्र मजूदरी करता है। मां बेटे के शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
ये भी पढें – भाग्य लक्ष्मी कॉपरेटिव सोसायटी के दो आरोपी जयपुर जेल से गिरफ्तार
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

