Doordrishti News Logo

अंग्रेजी देशी मदिरा के साथ नौ लोग गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंग्रेजी देशी मदिरा के साथ नौ लोग गिरफ्तार। कमिश्ररेट पुलिस ने मंगलवार को माइनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।

कैंची के वार से युवक घायल

बोरानाडा थाने के एएस आई रामविलास ने सोलंकी मार्केट बोरानाडा सालावास रोड के पास अवैध शराब के साथ प्रधान जाट को गिरफ्तार कर 48 पव्वे देशी शराब जब्त की। राजीव गांधी नगर थाने के एएस आई रघुनाथराम ने राजीव गांधी नगर क्षेत्र में सुंदर बालाजी कॉलोनी चौपासनी रोड निवासी असलम खान को गिरफ्तार कर 46 पव्वें जब्त किए।

बासनी थाने के एएसआई चैनाराम ने तनावड़ा फांटा में मुकेश भील को पकड़ा और 38 पव्वे जब्त किए। करवड़ थाने के एएसआई बंशीलाल ने मेलावास में मतोड़ा थानान्तर्गत पड़ासला निवासी गुलाब से 40 पव्वे देशी शराब बरामद की।

इसी तरह माता का थान थाने के एएसआई राणाराम ने रविदास नगर में इन्द्रा को पकड़ा। उससे 4 पव्वे और कुछ रुपए जब्त किए गए। विवेक विहार थाने के एएसआई शंकरलाल ने देवेन्द्र प्रजापत को गिरफ्तार कर देशी शराब बरामद की। देवनगर थाने के एएसआई हीरालाल ने पुरानी रेलवे पटरी के पास नट बस्ती क्षेत्र में महेंंद्र को देशी शराब के साथ पकड़ा।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के हैडकांस्टेबल हरेन्द्र मेहला ने बिहारी कॉलोनी में नरेन्द्र सिंह और एयरपोर्ट थाने के एएसआई गणेश लाल ने सिविल एयरपोर्ट रोड नवीन को गिरफ्तार किया।