Doordrishti News Logo

प्रचण्ड गर्मी के मद्देनजऱ मनरेगा कार्यों का समय परिवर्तित

30 जून तक सुबह 5.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे मनरेगा कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रचण्ड गर्मी के मद्देनजऱ मनरेगा कार्यों का समय परिवर्तित। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जिले में वर्तमान में पड़ रही प्रचण्ड गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए कार्यों के समय में परिवर्तन किया गया है।

म्यूल एकाउंट से खाते में आए तीन लाख,चार गिरफ्तार जेल भेजा

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा द्वारा जारी आदेशानुसार महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम, 2005 की अनुसूची-1 के पैरा 19 के तहत श्रमिकों के लिए 8 घंटे की कार्य अवधि,जिसमें 1 घंटे का विश्रामकाल शामिल है, निर्धारित है। आयुक्त जयपुर के आदेशों के क्रम में जिले में मनरेगा कार्यों का समय प्रात: 5.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक (विश्राम काल रहित) निर्धारित किया गया है।

आदेशानुसार यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में इन्द्राज करवाने एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरांत प्रात: 11 बजे के पश्चात एनएमएमएस की निर्धारित प्रक्रिया अनुसार दूसरी पारी की हाजिरी अंकित करवाकर कार्यस्थल छोड़ सकेगा।

यह व्यवस्था 30 जून तक प्रभावी रहेगी। इसके उपरांत कार्यों का समय जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक, ईजीएस द्वारा स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित किया जा सकेगा।