पुलिस आयुक्त को सौंपा शिकायत पत्र

जोधपुर, शहर के झालामंड क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने यातायात पुलिस अधिकारी पर जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत कर पुलिस आयुक्त को पत्र सौंपा है। महिला ने पुलिस अधिकारी की पत्नी पर भी आरोप लगाया है।
मूलत: पाली जिले के जैतारण हाल झालामंड निवासी सुखी देवी पत्नी गजेंद्र कुमार व राजू देवी पत्नी धन्नाराम ने यातायात पुलिस अधिकारी व उनकी पर आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर जोस मोहन को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि झालामंड के खसरा संख्या 484 जहां 12 बीघा 15 बिसवा में से 5 बीघा 12 बिसवा एवं खसरा संख्या 465 रकबा 4 बीघा 8 बिसवा भूमि में से एक बीघा 8 बिसवा भूमि कुल सात बीघा भूमि रजिस्ट्रर जोकि 3 जून 2006 को खरीद की थी। इस खसरे की भूमि में से कविता द्वारा इस खसरे में तीन बीघा तीन बिसवा भूमि खरीद की थी। इस भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में तरमीन नहीं किया गया था। भूमि राजस्व रिकॉर्ड में तरमीन नहीं होने से नाप का विवाद होने पर तहसीलदार ने आदेश 30 जून 2020 को देते हुए भूमि के नाप के लिए संयुक्त टीम का गठन कर भूमि को नाप करवा दिया था। जिसमें कविता सिंह की खरीद शुदा भूमि को चिन्हित कर दिया गया था। महिला का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने रूतबा दिखाते हुए चिन्हित भूमि से अधिक यानी लगभग 9 फीट भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते है। जोकि अब धमका भी रहे है।