Doordrishti News Logo

सांसद राजेन्द्र गहलोत व मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय की बैठक

जोधपुर, उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के कई कार्यों के लिये राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत सांसद निधि से राशि उपलब्ध करायेंगे। सांसद राजेन्द्र गहलोत तथा जोधपुर मंड़ल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के बीच मंडल रेल प्रबन्धक कक्ष में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि सांसद गहलोत ने जोधपुर में बनी रेलवे कॉलोनियों की बाउण्ड्री वॉल के निर्माण के लिए कुल खर्च की आधी राशि सांसद निधि से उपलब्ध कराने की सहमति दी है।

जोधपुर रेलवेकार्यों सांसद निधि

गहलोत ने मंडल रेल प्रबन्धक पाण्डेय के अनुरोध पर जोधपुर मंड़ल रेलवे अस्पताल में कोविड19 की परिस्थितियों को देखते हुए बनाये जा रहे शिशु गहन चिकित्सा कक्ष के लिये बैड(पंलग) उपलब्ध कराने के लिए भी सहमति प्रदान की है।

राई का बाग -डेगाना रेलमार्ग के दोहरीकरण कार्य में तेजी लाने के लिये सांसद गहलोत ने दिल्ली में उच्च स्तर पर बातचीत करके दोहरी लाइन बिछाने में कार्य को गति देने तथा अवरोधों को दूर करने संबंधी विषय पर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय से चर्चा की।

उन्होंने फिदुसर रेलवे लाइन की जमीन के उपयोग व निपटारे, विभिन्न रेलगाड़ियों के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ठहराव,नई रेलवे लाइनों के कार्यों, जोधपुर में रेलवे के विभिन्न प्रोजेक्ट के संबंध में जोधपुर मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय से विस्तार में चर्चा की तथा प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहाकार समिति के सदस्य घनश्याम डागा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय एमके मीणा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक धीरुमल उपस्थित थे।

>>> सिटी बसें शुरू, रेस्टोरेंट, मॉल्स, पर्यटन स्थलों के साथ जिम भी खुले

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026