जोधपुर, निकटवर्ती तिंवरी मथानिया कस्बे में कुम्हारों का मेाहल्ला में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में स्कार्फ से फंदा लगाकर जान दे दी। शादीसुदा इस युवक की पत्नी दस दिन पहले ही अपने पीहर गई थी। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया।
मथानिया पुलिस ने बताया कि तिंवरी कस्बे के कुम्हारों का मोहल्ला निवासी जितेंद्र पुत्र पुखराज ने अपने घर में ऊपर कमरे में स्कार्फ से फंदा लगाकर खुदकुशी की। सूचना पर मथानिया पुलिस मौके पर पहुंची। हैडकांस्टेबल महिपालसिंह ने बताया कि मृतक छुटकर मजदूरी करता था। शादीसुदा होने के साथ एक बच्ची भी है। मगर उसकी पत्नी दस दिन पहले ही अपने पीहर गई थी। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मृतक के भाई महेद्र की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।
ये भी पढ़े – दो मकानों में चोरों ने लगाई सेंध, जेवरात और नगदी साफ
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

