Doordrishti News Logo

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने लगाया फंदा

जोधपुर(डीडीन्यूज),पति से झगड़े के बाद पत्नी ने लगाया फंदा। शहर के सोजती गेट के अंदर भील बस्ती क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति से झगड़े के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब घर में जाग हुई तो वह फंदे पर लटकी मिली। इस पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्ट ने उसे मृत बता दिया।

इसे भी पढ़ें – 50 हजार का इनामी अपराधी भजनलाल गिरफ्तार

इस बारे में जांच एडीएम सिटी की तरफ से की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुुपुर्द किया गया है।सदर बाजार पुलिस ने बताया कि भील बस्ती सोजती गेट की रहने वाली 28 वर्षीय मनीषा पत्नी मुकेश के बीच मेें रात को झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह अपने कमरे में गई और ओढऩे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

सुबह छह बजे उसके फंदा लगाए जाने की जानकारी होने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने चैक कर मृत बता दिया। उसके परिजन बालोतरा के कनाना निवासी चौथाराम पुत्र किशनाराम भील ने मर्ग में रिपोर्ट दी। मामले जांच एडीएम सिटी की तरफ से की जा रही है।

हार्दिक बधाई के विज्ञापनों में विशेष छूट चल रही है,इस का फायदा उठा कर आप भी यहां अपने,मित्रों,परिचितों,सगे- संबंधियों को बधाई दे सकते हैं। संपर्क:-9414135588