भवन पर छज्जा भराई करते करंट लगा,श्रमिक की मौत
जोधपुर,भवन पर छज्जा भराई करते करंट लगा,श्रमिक की मौत। शहर के निकट बोरानाडा क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने एक भवन पर छज्जा भराई करते श्रमिक को करंट लग गया। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें – भावनगर-हरिद्वार ट्रेन में दो जनरल डिब्बों की स्थाई वृद्धि
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि प्रताप गढ़ जिले के नायन निवासी 23 साल का कैलाश कुमार पुत्र शंकरलाल मीणा यहां बोरानाडा पुलिस चौकी के सामने एक भवन पर छज्जा भराई का काम कर रहा था। तब उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भाई प्रभुलाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

