जयपुर, यूनिसेफ राजस्थान एवं मीडिया एडवोकेसी संगठन लोक संवाद संस्थान जयपुर द्वारा फादर्स डे पर आयोजित वेबिनार में उभर कर आया है कि हर बच्चे के लिए उसका पिता सुपर हीरो होता है।
‘मीडिया में पिता की भूमिका’ पर आयोजित वेबिनार में मीडिया क्षेत्र में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकारों ने स्वीकार किया कि जिंदगी का व्यवहारिक पाठ बच्चों को पिता द्वारा सिखाए जाने का दायित्व समझना जरूरी है, बच्चे की भावनाओं को भी ध्यान मे रखा जाना चाहिए।
बच्चे की जरूरतें, उनकी फरमाइशों को भी पूरी करके अपने प्रेम को दिखा सकते हैं। यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अंकुश सिंह ने वेबिनार का संचालन किया, उन्होंने कहा की कोरोना काल में साथ खेलने, साथ खाना खाने तथा प्यार को बाटने से बच्चे एवं पिता का संबंध मजबूत हुआ है।
यूनिसेफ की पोष्टिकता विशेषज्ञ मिनाक्षी सिंह ने कहा कि बच्चे के जन्म से 1000 दिन यानी 2 साल तक पोष्टिकता का ध्यान रखना चाहिये। राजस्थान सरकार महिला एवं बाल विकास की डॉ मंजु यादव ने कहा की समाज के हर क्षेत्र में पिता की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। अतः पिता का व्यवहार आदर्श होना चाहिए।
>>> ऐश्वर्याकाॅलेज आना तब ही सार्थक होगा जब यहां से दस मिल्खा सिंह निकलेगें- मिल्खा सिंह
यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ अंकुश सिंह, पोष्टिकता विशेषज्ञ मिनाक्षी सिंह, लोक संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी, ज़ी टीवी के मनोज माथुर, टाइम्स ऑफ इंडिया सोयेब खान, आकाश के योगेश कानवा, राजस्थान पत्रिका के चाँद मोहम्मद प्रमुख वक्ता थे। राज्य के विभिन्न अंचलों से युवा भी भागीदार बने।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद



