we-can-make-our-future-by-having-a-positive-attitude-sant-chandraprabh

नजरिये को सकारात्मक बनाकर हम अपना भविष्य बना सकते हैं-संत चन्द्रप्रभ

  • चातुमार्स
  • संत का संबोधि धाम में हुआ चातुर्मासिक प्रवेश
  • शोभायात्रा निकाली

जोधपुर,कायलाना रोड स्थित संबोधि धाम में संत चन्द्रप्रभ का आनंद और उल्लास के साथ चातुर्मासिक प्रवेश सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गोपी कृष्ण विहार गुरों को तालाब रोड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें अनेक नवयुवक व महिला मण्डलों के अलावा स्कूल की छात्र-छात्राओं ने भी शिरकत की। तीर्थंकरों की जीवनी के अलावा आमजनता का प्रेरित करने वाले दिव्य वचनों की तख्तियाँ लोगों को प्रेरित कर रही थी। जीवन की सम्पूर्ण वर्णमाला की तख्तियों ने तो लोगों को खासतौर पर प्रभावित किया।

शोभायात्रा में भगवान महावीर की पालकी साथ में थी। संबोधि धाम पहुँचने पर नगर के नागरिकों के अलावा न्यायाधिपति मनोज गर्ग एवं शहर विधायक मनीषा पंवार ने संत की अगवानी की। अध्यात्म योगी महेन्द्र सागर महाराज की निश्रा उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर संत चन्द्रप्रभ ने सकारात्मक नजरिए की जादुई शक्ति का मालिक बनने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इंसान का नजरिया उसके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। अब तक की सबसे बड़ी खोज यही है कि व्यक्ति अपना नजरिया बदलकर अपना भविष्य बना सकता है। हमारा नकारात्मक नजरिया हमारे जीवन की सबसे बड़ी विकलांगता है, सकारात्मक नजरिया हमारी सबसे बड़ी शक्ति। नजरिया होती तो बहुत छोटी चीज है, पर यह सफलता पाने में बहुत बड़ा अन्तर डालती है। सकारात्मक नजरिये को अपनाकर हम अपने रिश्ते मधुर बना सकते हैं, करियर को मजबूत बना सकते है, सामाजिक और धार्मिक दूरियों को समाप्त कर सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews