शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित
जोधपुर,आगामी दिनों में प्रस्तावित 60 दिनों की इंदिरा गांधी नहर बंदी व ग्रीष्मकाल के लिये जल भण्डारण तथा फिल्टर प्लाट पम्प हाउस,पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 14 मई को रात 8 बजे से 15 मई रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एव सुरपुरा फिल्टर हाउस तथा 14 मई को रात्रि 12 बजे से 15 मई रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस तथा 15 मई को प्रातः 8 बजे से 16 मई प्रातः 8 बजे तक झालामण्ड एवं तखत सागर फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी।
जोधपुर शहर के कायलाना,चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 15 मई को होने वाली जलापूर्ति 16 मई को तथा 16 मई को होने वाली जलापूर्ति 17 मई को की जाएगी।
इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटाईन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जावेगी। झालामण्ड एव तखत सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो 15 मई सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 16 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 17 मई एवं 17 मई को की जाने वाली जलापूर्ति 18 मई को होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

