Doordrishti News Logo

कोरोना की होगी मॉनिटरिंग

जोधपुर, शहर में दिनों-दिन कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही अन्य बीमारियों का प्रकोप भी शहरवासी झेल रहे हैं। इसको लेकर विकट होते हालात से निपटने के लिए अब जोधपुर के मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर कुछ कदम उठाए हैं। डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के चेंबर को कोरोना वायरस से निपटने के लिए वार रूम का नाम दिया गया है।

सभी वरिष्ठ अधिकारी व मेडिकल कॉलेज से संबंधित अधिकारी यहीं बैठकर किसी भी अस्पताल में आने वाली समस्या का निस्तारण करेंगे बल्कि कोरोना वायरस को लेकर अस्पतालों की व्यवस्था से लेकर टेस्टिंग के अलावा वैक्सीनेशन को लेकर भी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।

War room built in medical college

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जीएल मीणा ने बताया कि राजस्थान के अन्य जिलों की तरह जोधपुर में भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन के सेहत को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसकी पालना में डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज में वार रूम स्थापित किया गया है। उनके चेंबर में स्थापित किए गए इस वार रूम में विषय विशेषज्ञों के अलावा वरिष्ठ अधिकारी सुबह से लेकर रात तक मौजूद रहेंगे।

मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले सभी अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीजों से संबंधित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ व्यवस्थाओं के व्यापक सुधार के लिए मंथन करेंगे। सुबह से शाम तक अस्पतालों की व्यवस्थाएं आईसीयू, सीसीयू, कोरोना वायरस की ओपीडी से लेकर तमाम व्यवस्थाओं पर मंथन करके हाथोंहाथ निर्णय लिया जा रहा है। प्रिंसिपल डॉ. जीएल मीणा ने बताया कि कोविड के साथ हमें सामान्य मरीजों की व्यवस्थाओं को सुचारू जारी रखना है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों से सहयोग की अपेक्षा रहती है।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026