मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड 10 हजार का इनामी गिरफ्तार। जिले की ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दस हजार का इनाम घोषित था। उसे आज जोधपुर शहर से गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़िए – महादेव मन्दिर निर्माण के लिए 62100 रुपए भेंट
जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार राज्य भर में चलाए जा रहे मादक पदार्थो के विरूद्व व वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ के लिये विशेष अभियान के तहत आज जिला जोधपुर ग्रामीण के जिला विशेष टीम द्वारा पुलिस थाना खेड़ापा में एनडीपीएस एक्ट के तहत के रामरतन पुत्र करणा राम विश्नोई निवासी भवाद थाना करवड़ जोधपुर कमिश्नरेट को दस्तयाब कर गिरफतार किया गया।
जिला ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिह लाखावत के सुपरविजन में प्रभारी जिला विशेष टीम अमानाराम मय टीम द्वारा कार्रवाई कर आरोपी को उसके करवड़ स्थित मकान से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। उस अफीम दूध तस्करी का आरोप था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस की टीम में चिमनाराम, भवानी चौधरी,पप्पूराम,हरसुखराम, मदनलाल मीणा,हरेन्द्रकुमार व गेनाराम शामिल थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

