महादेव मन्दिर निर्माण के लिए 62100 रुपए भेंट
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। महादेव मन्दिर निर्माण के लिए 62100 रुपए भेंट। नवीन महादेव मन्दिर निर्माण के लिए शिक्षकों ने रामेश्वर महादेव मठ रामगढ़ के मठाधीश शिवगिरी को राशि 62100 रुपए की सहयोग राशि भेंट की।
इसे भी पढ़िए – अनुराधा अरोड़ा ने दी अद्भुद कला से महाकुंभ की बधाई
एनसीसी अधिकारी व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी ने बताया कि शेरगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत की प्रेरणा से शेरगढ़ ब्लॉक से विगत 3 वर्षों में राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सम्मानित शिक्षक दिलीप कुमार मीणा, महेंद्र कुमार मीणा, कमलेश कुमार मीणा,हेमराज मीणा, हेम सिंह भाटी,धर्मपाल मीणा,अनूप जोशी,पवन सैनी,मनीष मीणा गायड सिंह राठौड़,पपा राम चौधरी,मनीष यादव एवं हितेश कुमार मीणा ने मिलकर यह राशि भेंट की।
इस अवसर पर रामेश्वर महादेव मठ रामगढ़ के मठाधीश शिवगिरी ने बताया कि परमात्मा के कार्य के नीमित्त किए गए दान से मन में संतुष्टता आती है, इससे हमारा भाग्य बनता है। हम एक रुपया लगाएंगे तो वह दाता भाग्य विधाता हमें कई गुना कर के देगा। मंदिर निर्माण में दिया गए दान परमात्मा की अविनाशी बैंक में जमा हो जाता है, वह व्यर्थ जा नहीं सकता।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिकता हमारी वृद्धि और विकास का अभिन्न अंग है,शिक्षक फोरम द्वारा पुण्य,पवित्र और प्रेरक पहल की गई है,जो हमारी सभ्यता, संस्कृति और सनातन के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर हड़मत सिंह,ऋषि गिरी,पेहप सिंह, सवाई राम सुथार, जिया राम,मोती सिंह,देवी सिंह, बिहारी लाल मोदी उपस्थित थे।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

