सीबीआई टीम पहुंची जोधपुर,जांच शुरू
लवली कंडारा एनकाउंटर मामला
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।सीबीआई टीम पहुंची जोधपुर,जांच शुरू। शहर के बहुचर्चित लवली कंडारा एनकाउंटर केस में अब सीबीआई जांच आरंभ हो गई है। मंगलवार को सीबीआई की टीम जोधपुर पहुंची और जानकारी जुटानी शुरू की। 9 जनवरी को सीबीआई की तरफ से तत्कालीन पुलिस अधिकारी एवं जवानों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
इसे भी देखिए – मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड 10 हजार का इनामी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम आज जोधपुर पहुंची। अलग- अलग स्थानों पर टीम की तरफ से पड़ताल किए जाने के साथ बयान लेने के साथ सबूत जुटा रही है। समाचार पत्रों और टेलीविजन पर उस वक्त चले कवरेज से भी कड़ी से कड़ी से जोड़ रही है। पुलिस ने मामले को एनकाउंटर करार दिया था।
दिल्ली स्पेशल पुलिस के डिप्टी एसपी मोहिन्दर सिंह के निर्देशन में यह जांच आरंभ की गई है। प्रकरण के अनुसार इसमें रातानाडा थाने के तत्कालीन एसएचओ लीलाराम, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, किशन सिंह, विश्वास और अंकित को आरोपी बनाया गया है। लवली कण्डारा के परिजनों और रिश्तेदारों ने एनकाउंटर केस में सीबीआई जांच की मांग की थी। पुलिस पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

