मादक पदार्थ एवं हत्या प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध पिस्टल तीन कारतूस जब्त
जोधपुर,मादक पदार्थ एवं हत्या प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
शहर की कुड़ी पुलिस ने हत्या प्रयास एवं मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि चांदेलाव कापरड़ा विष्णु की ढाणी निवासी सागर धायल उर्फ शेखर पुत्र आसूराम विश्रोई मादक पदार्थ एवं हत्या प्रयास के प्रकरण में फरार चला आ रहा था। आज उसके कुड़ी इलाके में ओन की जानकारी मिलने पर उसे पकड़ा गया।
यह भी पढें – मिशन 2030 से प्रदेश को बनाएंगे देश का अग्रणी राज्य-मुख्यमंत्री
उसके पास से अवैध पिस्टल,मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल सुमेरसिंह,पूंजराजसिंह,प्रेम चौधरी, कांस्टेबल राकेश,रामनिवास,धीरज एवं बाबूलाल आदि शामिल थे।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इंस्टॉल कीजिये – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

