Doordrishti News Logo

अशोक उद्यान में चला मतदान जागरूकता अभियान

  • स्वीप टीम ने आमजन को किया जागरूक
  • दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने की ली शपथ
  • गीत संगीत के साथ हुआ स्वीप कार्यक्रम

जोधपुर,अशोक उद्यान में चला मतदान जागरूकता अभियान। शहर के अशोक उद्यान में मंगलवार सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व नेत्रहीन विकास संस्थान की ओर से दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान करने व करवाने की शपथ ली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर व्यास ने कहा कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने 80 से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं,40 फीसदी से अधिक दिव्यांगजनों को होम वोटिंग की सुविधा दी है। विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन कमीशन ने खास तैयारी की है,हम सभी को मतदान करने के लिए जागरूक होकर अधिक से अधिक से मतदान करना होगा। कार्यक्रम में जेडीए तहसीलदार व स्वीप टीम के प्रभारी भार्गवी सान्दु ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। स्वयं मतदान करें तथा अन्य को मतदान के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र के प्रति प्यार एवं सम्मान का परिचय दें। नेत्रहीन विकास संस्थान अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला बोहरा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां की संघीय सरकार प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। इसलिए हम सभी मतदाता होने पर गर्व महसूस करें।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय एकता दिवस पर रेलकर्मियों ने ली शपथ

शपथ दिलाई
स्वीप नॉडल प्रभारी व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मनमीत कौर ने बताया कि निर्वाचन विभाग की ओर से जारी शपथ पत्र से उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने व शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उद्यान में भ्रमण पर आने वाले वरिष्ठजन को वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाया गया। स्वीप टीम द्वारा मतदान प्रशिक्षण ईवीएम मशीन, वीवीपीटी मशीन के काम करने के साथ मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया। गौरतलब है कि मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरंतर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – अमिताभ ने किया उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण

स्लोगन तख्तियों से किया जागरूक
कार्यक्रम में आचार्य हस्ती विशेष विद्यालय जोधपुर के बालक- बालिकाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर 100 प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने मतदान से संबंधित विभिन्न आकृति बनाई और आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए मोटिवेट किया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। इसके साथ ही बच्चों के हाथों में सजी स्लोगन तख्तियों से जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें – आरपीएफ ने पकड़ी 95 लाख की नगदी व 11 किलो चाॅदी

गीतों की प्रस्तुतियों ने मतदाताओं को किया जागरूक
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ.बीएल सारस्वत ने गीत चालो रे चालो साथिड़ा आयो लोकतंत्र रो त्यौहार, हो जाओ तैयार साथियों हो जाओ तैयार…गाकर माहौल को शानदार बना दिया। उन्होंने मतदाता जागरूकता से संबंधित मारवाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। नेत्रहीन विद्यालय के विद्यार्थियों की टीम संगीत के साथ पूरे भारत में वोटिंग हो शत प्रतिशत गीत की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें – रेलकर्मियों ने लिया भ्रष्टाचार के विरोध का संकल्प

यह थे उपस्थित
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास,जेडीए तहसीलदार व स्वीप टीम की प्रभारी भार्गवी सान्दु,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मनमीत कौर,बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ.बीएल सारस्वत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जानकीदास चौहान,निजी सहायक सैकेण्ड उतम शर्मा,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रूकमणी गढवाल, प्रधानाध्यापिका हेमारानी गुलाटी, राजदेव यादव,सुभाष चन्द्र,रोहिताश, राघवानन्द जायसवाल,सोहनलाल, लॉयन्स कल्ब की ज्ञानेश्वरी,किरण बिटानी,संजू बिश्नोई सहित अन्य उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026