Doordrishti News Logo

अमिताभ ने किया उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण

जोधपुर,अमिताभ ने किया उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक का कार्यभार ग्रहण। अमिताभ ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक (भारतीय रेल मैनजमेंट सर्विस IRMS) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व अमिताभ उत्तर पश्चिम रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (PCME) के पद पर कार्यरत थे। अमिताभ ‘‘भारतीय रेल मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा’’(IRSME) के 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। अपने उत्कृष्ट कैरियर के दौरान अमिताभ ने भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर सफलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। अमिताभ ने प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर,उत्तर पश्चिम रेलवे एवं बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, मण्डल रेल प्रबन्धक,प्रयागराज-उत्तर मध्य रेलवे,अपर मण्डल रेल प्रबन्धक दिल्ली,मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (योजना व चल स्टाक),उत्तर रेलवे निदेशक,रेलवे बोर्ड आदि महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है।

यह भी पढ़ें – भारतीय वायुसेना द्वारा मिग-21 की उत्तरलाई में विदाई

अमिताभ को मण्डल रेल प्रबन्धक, प्रयागराज के पद पर कुंभ मेला 2019 के दौरान रेलवे प्रोजेक्ट व कार्यों में उत्कृष्ट प्रबंधन और समन्वय के लिए प्रधानमंत्री द्वारा अनुशंसा के साथ सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रेलमंत्री द्वारा भी सुदृढ़ नेतृत्व और बेहतर कार्य निष्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया है। अमिताभ ने रेलवे व प्रबंधन से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण,अध्ययन,सेमीनार और वर्कशॉप के लिए भारत एवं विदेश यात्रा की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026