Doordrishti News Logo

नाकाबंदी में पकड़ी कार से मिले 10.23 लाख नगद

  • आयकर विभाग को सुपुर्द
  • विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस और एफएसटी की संयुक्त कार्रवाई

जोधपुर,नाकाबंदी में पकड़ी कार से मिले 10.23 लाख नगद। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही पुलिस की तरफ से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की धरपकड़ के साथ पुलिस वाहनों की सघन चैकिंग कर रही है। वाहनों के चैकिंग में एफएसटी और सूरसागर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक कार से 10.25 लाख रुपए बरामद किए है। बाद में रुपयों को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- आरपीएफ ने पकड़ी 95 लाख की नगदी व 11 किलो चाॅदी

थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी टीम के साथ नाकाबंदी में वाहनों की चैकिंग चल रही है। तब एफएसटी की टीम के इंचार्ज किशनदान,सूरसागर थाने के एसआई कैलाश पंचारिया,हैड कांस्टेबल मोजू राम, कांस्टेबल चैनाराम और महेंद्र सिंह ने एक संदिग्ध कार को रूकवा कर उसमें सवार दो लोगों के संदिग्ध लगने पर उनसे पूछताछ की। कार चालक ने अपना नाम जैसलमेर जिले के फलसूण्ड स्थित लोंगासर राजमथाई निवासी दलपत हिंंगड़ा पुत्र उम्मेदराम होना बताया। चालक के पास बैठे व्यक्ति ने स्वयं का नाम राजीव गांधी नगर के केरू निवासी मनीष राठी पुत्र शंकरलाल माहेश्वरी होना बताया। कार चालक दलपत के पास एक प्लास्टिक की थैली मिली,जिसमें पांच-पांच सौ रुपए के नोटों के रूप में कुल 10 लाख 23 हजार 500 रुपए थे। रुपयों के बारे में पूछताछ की गई तो उनके संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर रुपयों को जब्त कर आयकर विभागअधिकारियों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026