सूरसागर विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्यशाला सम्पन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूरसागर विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्यशाला सम्पन्न। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर की ओर से सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में SIR (Special Intensive Revision) मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत BLA-2 कार्यशाला का आयोजन राधा कृष्ण मंदिर,पाल लिंक रोड पर किया गया।

करणी चारण छात्रावास में पूर्व छात्र स्नेह मिलन समारोह आयोजित

कार्यशाला में “SIR” प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रक्रिया का उद्देश्य फर्जी,डुप्लीकेट एवं अवैध मतों को सूची से हटाकर प्रत्येक पात्र मतदाता का अधिकार सुरक्षित रखना है,जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त,पारदर्शी एवं विश्वसनीय बन सके।

इस अवसर पर जोधपुर सम्भाग प्रभारी अपूर्वा सिंह,जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,उप महापौर किशन लड्डा,पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण,कार्यक्रम सह प्रभारी महेन्द्र मेघवाल,जिला महामंत्री ओम प्रकाश दैय्या,घनश्याम वैष्णव,पदम सिंह कच्छवाह सहित सूरसागर मंडल के समस्त मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जोधपुर सम्भाग प्रभारी अपूर्वा सिंह ने कहा कि SIR अभियान भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित और संगठित कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। मतदाता सूची की शुद्धता ही निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला है। हर कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम उसमें न हो।

जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि सही मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है। प्रत्येक बूथ स्तर अधिकारी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटे नहीं तथा फर्जी नामों की पहचान कर सूची को शुद्ध बनाया जाए।

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है,प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए समर्पित है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण इसी दिशा में एक सशक्त कदम है। पूर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण ने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य संगठन की शक्ति और अनुशासन का परिचायक है। प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान को मिशन भावना से संपन्न करना चाहिए।

कार्यक्रम सह प्रभारी महेन्द्र मेघवाल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में कार्य करता है। मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर कर सही सूची तैयार करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।उप महापौर किशन लड्डा ने कहा कि शहर की पार्षद टीमें और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता सूची में सुधार कार्य करवा रहे हैं। सही मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।

मंडल अध्यक्ष हेमन्त जान्यानी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव है,इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर इस कार्य में पूरी निष्ठा से योगदान देना चाहिए। मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने बताया कि SIR अभियान से यह सुनिश्चित होगा कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित रहे और किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके।

इस अवसर पर सूरसागर विधानसभा के सभी शक्ति केन्द्र संयोजक,महामंत्री,भाजपा सूरसागर मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी,सदस्य,कार्यकर्ता एवं अनेक वार्डों के पार्षद उपस्थित थे।कार्यशाला में हुक्कम सिंह ईन्दा, जुगल सांखला,परसराम तिवाड़ी, गोपाल सिंह,राजेन्द्र परिहार,राजेन्द्र शर्मा ईडवा,पियुष शर्मा,भानु प्रकाश, पूनम डांगी,प्रेरणा त्रिवेदी,सुरेश मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026