एज्यूकेशन सेंटर तिंवरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर,एज्यूकेशन सेंटर तिंवरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम। शहर के निकट तिवारी में बुधवार को को सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा एक एज्यूकेशन ग्रुप तिंवरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में कॉलेज के बीए,बीएससी,एनसीसी, बीएड,आईटीआई,डीएमएलटी के छात्र छात्राए उपस्थित हुए।
यह भी पढ़ें – भारी मात्रा में ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद
स्वीप नोडल प्रभारी व सहायक निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग,मनमीत कौर ने उद्बोधन में विद्यार्थियों को समस्त एप एवं पूर्ण रूप से मतदान से जुड़ने के बारे में विस्तृत वोटरहेल्प लाईन एप, सक्षम एन सीविजिल एप की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग अनिल व्यास ने दिव्यांगजन,होम वोटिंग सक्षम एप के बारे में जानकारी दी और छात्र-छात्राओं को परिवार सहित मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में बंजरग लाल सारस्वत सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग ने मारवाडी गाने गाकर कार्यक्रम की शोभा बढाई तथा गानों के माध्यम सें संदेश दिया कि पूर्ण मतदान करें। रमेश पंवार जिला एवं समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रों को मतदान करने को प्रेरित किया। कॉलेज प्रभारी पीराराम एवं सुभाष सियोल ने इस तरह का अवेरनेस कार्यक्रम करने के लिए एज्युकेशन ग्रुप तिंवरी को चुनने हेतु स्वीप टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में मतदान को लेकर पोस्टर भी बनाए।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

