Doordrishti News Logo

फलोदी के रास्ते श्रीगंगानगर और लालगढ से रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेनें सोमवार से

दोनों ट्रेनें आवागमन में 10 ट्रिप के लिए चलेंगी

जोधपुर(डीडीन्यूज),फलोदी के रास्ते श्रीगंगानगर और लालगढ से रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेनें सोमवार से। रामदेवरा मेले में जातरुओं के आवगमन की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा सोमवार से दो और मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। श्रीगंगानगर और लालगढ से चलने वाली दोनों ट्रेनें फलोदी के रास्ते आवागमन करेंगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04737,श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल 25 अगस्त से 3 सितंबर तक (10 ट्रिप) श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर सायं 7.35 बजे रामदेवरा आकर 7.45 बजे प्रस्थान कर रात्रि 8.15 बजे पोकरण पहुंच जाएगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04738, पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल 25 अगस्त सोमवार से 3 सितंबर तक (10 ट्रिप) पोकरण से रात्रि 8.45 बजे रवाना होकर रामदेवरा स्टेशन पर 9.15 आगमन व 9.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन में 7 स्लीपर(सभी अनारक्षित),8 जनरल व 2 गार्ड डिब्बे होंगे।

बंदेभारत ट्रेन से दिल्ली जयपुर की कनेक्टिविटी और अच्छी होगी-शेखावत

ट्रेन श्रीगंगानगर,केसरी सिंह पुर, श्रीकरणपुर,गजसिंहपुर,रायसिंहनगर,जैतसर,सूरतगढ़,राजियासर,अरजनसर,महाज,लूणकरणसर,धीरेरा,लालगढ़,कोलायत,फलोदी और रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल 25 से
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04739, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल सोमवार 25 अगस्त से 3 सितंबर तक (10 ट्रिप) लालगढ से सायं 5.30 बजे रवाना होकर रात्रि 8.15 बजे रामदेवरा पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04740, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल 25 अगस्त से 3 सितंबर तक (10 ट्रिप) रामदेवरा से रात्रि 20.45 बजे रवाना होकर रात्रि 11.35 बजे लालगढ पहुंचेगी। ट्रेन में 6 स्लीपर(सभी अनारक्षित),4 जनरल व गार्ड के 2 डिब्बे होंगे। ट्रेन आवागमन में कोलायत और फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026