कृषि यंत्र एवं आवास योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण

ग्राम रथ अभियान से ग्रामीणों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कृषि यंत्र एवं आवास योजनाओं से लाभान्वित हो रहे ग्रामीण। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है।

श्रद्धापूर्वक मनाई शनि जयंती

ग्राम पंचायत फिंच में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान कृषक पप्पाराम ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र (डिस्क प्लाउ) क्रय करने पर मिलने वाले अनुदान हेतु आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के उपरांत कृषि यंत्र क्रय करने पर उन्हें राजस्थान सरकार की ओर से 17 हजार 250 रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि अब खेती कार्यों के लिए अनावश्यक खर्चों में कमी आई है तथा स्वयं के डिस्क प्लाउ का उपयोग कर खेती कार्य आसानी से कर पा रहे हैं। उन्होंने इस सहायता के लिए राजस्थान सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत उदयसर में ग्राम रथ अभियान-2026 का आयोजन किया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को कृषि,पशु पालन,पंचायतीराज, राजस्व,उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। फार्म पॉन्ड एवं सिंचाई पाइपलाइन योजना
ग्राम पंचायत गोपासरिया में आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान कृषक चौखाराम जाट ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग की फार्म पॉन्ड अनुदान योजना के तहत खेत तलाई (फार्म पॉन्ड) का निर्माण करवाया है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत उनकी वित्तीय स्वीकृति प्रक्रियाधीन है तथा इससे भविष्य में वर्षा जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधा को मजबूती मिलेगी।

अभियान के दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत मांडीयाई खुर्द में आयोजित ग्राम रथ अभियान-2026 के दौरान कृषक भंवरलाल जाट ने बताया कि उन्हें वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग की सिंचाई पाइपलाइन अनुदान योजना के अंतर्गत 18 हजार रुपये की अनुदान राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना से सिंचाई व्यवस्था बेहतर हुई है तथा खेती कार्य अधिक सुगम बना है। उन्होंने इस सहायता के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।