श्रद्धापूर्वक मनाई शनि जयंती

  • मंदिरों में रही श्रद्धालुओं की भीड़
  • शहर में धार्मिक आयोजनों की रही धूम
  • शहर में खूब हुआ दान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रद्धापूर्वक मनाई शनि जयंती।न्याय के देवता शनि भगवान की जयंती शनिवार को शहर में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान शहर के सभी शनि मंदिरों में तेलाभिषेक सहित कई विशेष आयोजन किए गए। शनि भगवान की कृपा पाने के लिए भक्तों ने विशेष पूजा-आराधना की। शनिवार को शनि जयंती आने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया।

दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या का मामला गर्माया

वैदिक शास्त्रों एवं हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को शनिदेव का जन्म हुआ था। इस कारण शहर के सभी शनि मंदिरों में आज विशेष धार्मिक आयोजन हुए। शास्त्रीनगर सेक्टर ए स्थित दक्षिणमुखी शिंगणापुर सिद्ध शनि पीठ धाम के महंत हेमंत बोहरा ने बताया कि शनि जयंती महोत्सव धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। सुबह ध्वजारोहण व शनि पूजन किया गया इसके बाद संकल्प पूजन,शनि महायज्ञ,शनि महापूजन का आयोजन किया गया।

प्रताप नगर पुलिस थाना के सामने स्थित हनुमान शनिधाम में भी शनि जयन्ती महोत्सव का आयोजन किया गया मन्दिर के पुजारी गोपाल महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान शनिधाम मन्दिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह मन्दिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद सर्व बाधा निवारण हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर पर दर्शनार्थ आने वाले भक्तों को 23 हजार मंत्रों से सिद्ध शनि मुद्रिकाएं निशुल्क दी गई।

दोपहर में 251 किलो मालपुओं का भोग लगाया गया। भोग के बाद प्रसादी भक्तों में वितरित की गई। दोपहर बाद भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ,जिसमें भजन गायक विक्की मनचला,सुरेश राव तथा राजेश गुप्ता एवं उनके साथियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

जूना खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में भी शनि जयंत उत्सव के साथ मनाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश पुरोहित के अनुसार सुबह भगवान शनिदेव का सामूहिक तेलाभिषेक किया गया। शाम को सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इसी तरह महामंदिर रेल्वे स्टेशन के पास द्वारिकाधीश मंदिर, शनिचरजी का थान, पांचवी रोड स्थित शनिधाम आदि मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां शनि भक्तों ने शनि देव की प्रतिमाओं पर तेलाभिषेक किया।

शनि अमावस्या पर निकाली प्रभात फेरी
रातानाडा स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से शनि अमावस्या पर श्रीराधेजीे सखी सहेली ग्रुप द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि श्रीराधेजी की प्रेरणा से कार्तिक लाभ पंचमी से शुरू की गई प्रभात फेरी ढोलक मंजीरे के साथ आज राधे राधे नाम का संकीर्तन करते हुए रातानाडा क्षेत्र की परिक्रमा की गई।

इस परिक्रमा में क्षेत्र की सीमा सांखला,मंजुलता गोस्वामी, कमलेश चौधरी,अरुणा कच्छवाह,रीना भाटी,रेखा सैन,मोहनी सांखला,सरस्वती, आशा बाहेती,तारा भाटी,बबली भाटी,निहाशा सोढा,पलक गुप्ता,मूमल सिसोदिया, शोभा, सपना राठौड़,पूनम गुर्जर,माया राठी सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

विश्वकर्मा मंदिर में हुआ हवन
ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या के उपलक्ष्य में बाईजी का तालाब स्थित श्रीविश्वकर्मा मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से हवन हुआ। वीरेंद्र आर्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किए गए हवन में जांगिड़ पंचायत के ज्योति स्वरूप धनेरवा,वीरेंद्र भाकरेचा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और मंदिर कमेटी के प्रेमप्रकाश जायलवाल,हुकमाराम झिलोया,मिश्रीलाल कुलरिया, दिनेश पालडिय़ा सहित गायडऱाम नागल,अशोक उत्तम, सुरेश ओस्तवाल,बन्नाराम मांकड़,अर्जुन राम कुलरिया, किशोरीलाल भदरेचा, रामदेव पालेचा,हिमांशु कुलरिया व सुखी देवी ने हवन में आहुतियां देकर सभी के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।