Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट की पैरोल के बाद आसाराम मंगलवार जाएगा मुंंबई

माधव बाग अस्पताल में होगा उपचार

जोधपुर,हाईकोर्ट की पैरोल के बाद आसाराम मंगलवार जाएगा मुंंबई।अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम मंगलवार को उपचार के लिए मुंबई जाएगा। वहां से वह खपोली स्थित माधव बाग अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज करवाएगा।

यह भी पढ़ें – केंद्र सरकार की प्रस्तावित यूनिफाइड पेंशन स्कीम का विरोध

आसाराम मंगलवार दोपहर दो बजे इंडिगो की जोधपुर से मुंबई की रुटीन फ्लाइट से जाएगा। उसके साथ जोधपुर पुलिस के जवान और दो अटेंडेंट भी साथ रहेंगे। पहले आसा राम के एयर एंबुलेंस से जाने की बात सामने आई थी,लेकिन अब वह रूटीन फ्लाइट से जाएगा।

आसाराम को 13 अगस्त को राजस्थान हाईकोर्ट ने सात दिन की पैरोल दी थी। आदेश में पैरोल की अवधि अस्पताल पहुंचने के समय से गिनी जाएगी। जोधपुर पुलिस ने भी इसके लिए मंगलवार को जेल से एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। डीसीपी आलोक श्रीवास्तव के अनुसार आसाराम के साथ पुलिसकर्मी भी जाएंगे।

13 अगस्त को मिली थी सात दिन की पैरोल
जोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे यौन शोषण के आरोपी आसाराम की ओर से कई बार पैरोल के लिए याचिकाएं लगाई गई,लेकिन पहली बार उपचार के लिए 13 अगस्त को न्यायाधीश पुष्पेद्र भाटी और न्यायाधीश मुन्नारी लक्ष्मण की खंडपीठ ने जोधपुर एम्स की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सात दिन की पैरोल दी।

आसाराम की ओर से हमेशा यह दलील दी जाती रही है कि वह सिर्फ और सिर्फ आयुर्वेद उपचार करवाएगा। यही कारण है कि उसे इस बार सात दिन की पैरोल मिली है। महाराष्ट्र के खपोली स्थित माधव बाग अस्पताल में आसाराम के हार्ट का उपचार होगा।

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026