Doordrishti News Logo

जोधपुर, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत जोधपुर के चुनाव विधान अनुसार करवाने के लिए पन्द्रह सदस्यों की कमेटी बनाई गई। कमेटी की ओर से शास्त्री नगर ‘ए’ सेक्टर स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत भवन परिसर में बैठक आयोजित हुई। कमेटी प्रवक्ता एडवोकेट रामसुख शर्मा ने बताया कि बैठक में उपलब्ध मतदाता सूची को पुनर्निरीक्षण कर विधान अनुसार संशोधित करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही जहाँ जहाँ समाज के मतदाता रहते है उनकी मोहल्ले वार सूची बना पुनर्निरीक्षण कर बोगस मतदाता की पहचान करने, इस कार्य हेतु कमेटी में सदस्यों की संख्या बढ़ाने व मोहल्ले वार सहयोगी सदस्य बनाने पर चर्चा की गई।इस दौरान पंकज जायलवाल को नये सदस्य के रुप मे शामिल कर गतिविधियों के प्रचार प्रसार हेतु मीडिया प्रभारी का कार्य सोपा गया।

रामसुख शर्मा ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा जोधपुर के अध्यक्ष गोविन्दराम पाटवा, शंकरलाल सिलग, रविन्द्र दियावङा, एन. के. दायमा, महेंद्र भाकरेचा, पंकज जायलवाल आदि सदस्यो ने विभिन्न आयामो पर सफलतापूर्वक कार्य करने पर अपने विचार प्रकट करते हुए विस्तृत चर्चा की।

ये भी पढें – मानवता हुई शर्मसार, जमीन में गढ़ी हुई जीवित मिली नवजात बालिका

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

डीएसटी और कुड़ी पुलिस ने पकड़ा अवैध डोडा पोस्त,आरोपी गिरफ्तार

October 2, 2026

सांगरिया रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी पार करते युवती आई चपेट में,मौत

October 2, 2026

खुले नाले और सीवर लाइन में छोड़ा रंगाई- छपाई का पानी तीन लोगों पर केस दर्ज

October 2, 2026

कार का शीशा फोड़कर डेसबोर्ड से दो लाख उड़ाए

October 2, 2026

महिला के मुंह पर स्प्रे कर बेहोश किया घर से सोने चांदी के आभूषण और 2.27 लाख रुपए चोरी

October 2, 2026

देर रात निजी बस के पीछे घुसा ट्रक ट्रोला आग लगी

October 2, 2026

EPFO जोधपुर ने शनिवार को शुरू की 'निधि मित्र' सुविधा

October 2, 2026

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में संत देवाराम स्कूल प्रथम

October 2, 2026

प्रो.जेठावत बने MBM विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु

October 2, 2026