जोधपुर, शहर की खांडाफलस पुलिस ने शुक्रवार को एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि सुखानंद बगेची निवासी इलियास ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उनकी एक दुकान जालोरी गेट के भीतर आई हुई है।
जहां से एक चोर ने 70 किलो तांबे की पत्तियां चुरा ली। जिस पर जांच करते हुए आरोपी माधोबाग निवासी राम पुत्र विनोद को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक बालक को भी निरूद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया। आरोपी से पूछताछ की तो सामने आया कि उसने दो अन्य वारदातें भी स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
>>>सूने मकान में सेंध लगाने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

