अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरा डंपर पकड़ा,केस दर्ज। पाली रोड पर खनिज विभाग ने नाकाबंदी में अवैध बजरी से भरा डंपर को जब्त किया। चालक के खिलाफ माइनिंग एक्ट में रिपोर्ट दी गई।
विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि खनिज विभाग के कार्यदेशक कपिल स्वामी ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 9 जून की अलसुबह उन्होंने विभागीय नाकेबंदी के समय पाली रोड पर काठियाडी होटल के सामने बजरी से भरा डम्पर लेकर जा रहे एक शख्स को पकड़ा। वह बजरी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसे नामजद किया। विवेक विहार पुलिस ने धवा डोली निवासी गुमानराम के खिलाफ माइनिंग एक्ट में प्रकरण बनाया।
