Doordrishti News Logo

वैभव ने संभाला आरसीए का पदभार

जोधपुर में चल रहे रणजी मैच पर कहा-कोई जातिवाद या क्षेत्रवाद नहीं कर रहे

जोधपुर,राज. क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद वैभव गहलोत ने बुधवार को पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया। जोधपुर में खेले जा रहे रणजी मैच में रवि बिश्नोई को नहीं खेलाना के विवाद पर वैभव ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हम किसी तरह का जातिवाद या क्षेत्रवाद नहीं कर रहे। रवि विश्नोई को खेलाने और प्लेइंग इलेवन का फैसला टीम के सलेक्टर्स के पास होता है। इसमें हमारा किसी तरह का दखल नहीं है।

क्षेत्रवाद या जातिवाद के आधार पर खिलाड़ियों का सलेक्शन नहीं किया जाता

वैभव ने कहा कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में क्षेत्रवाद या जातिवाद के आधार पर खिलाडिय़ों का सलेक्शन नहीं किया जाता है। रवि बिश्नोई को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा साढ़े 3 महीने पहले सम्मानित किया जा चुका है। जोधपुर में ही बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उन्हें मंच पर जगह दी गई। ऐसे में कुछ लोग बेवजह इस विवाद को तूल देने में जुटे हुए हैं।

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर को करेंगे क्रिकेट-सेंटर के तौर पर विकसित

आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि इस बार भी जयपुर में आईपीएल मैच का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जयपुर के साथ अब जोधपुर और उदयपुर को भी क्रिकेट सेंटर के तौर पर विकसित करेंगे। ताकि प्रदेश के खिलाडिय़ों को बेहतर ट्रेनिंग के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्लेटफार्म मिल सके।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शिक्षिका को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी

July 30, 2026

एआई से महिला की फोटो एडिट कर बनाया आपत्तिजनक

July 30, 2026

गांजा बेचने की फिराक में था युवक पकड़ा गया,68 ग्राम गांजा बरामद

July 30, 2026

गांव से जोधपुर आए बालक नकली नोटों के साथ पकड़े गए

July 30, 2026

जेएनवीयू में 80 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों का किया सम्मान

July 30, 2026

मां केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी: पटेल

July 30, 2026

सभी विभाग समन्वय से सुनिश्चित करें भव्य व गरिमामय आयोजन-कलक्टर

July 30, 2026

संसदीय कार्य मंत्री ने शिकारपुरा में राजेश्वर भगवान के किए दर्शन

July 30, 2026

गुरु पूर्णिमा पर मिशन पढ़ो राजस्थान का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम

July 30, 2026