जोधपुर, केंद्र व राज्य सरकार का वैक्सीनेशन जनअभियान कार्यक्रम के तहत सोजती गेट व्यापारी संस्था नगर निगम उत्तर एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोजती गेट स्थित रिया हाउस में 18 प्लस के व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण किया गया।
सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी की संभावित तीसरी लहर से व्यापारियों को बचाने के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन ही सबसे मजबूत कवच है। आज के टीकाकरण कैंप में 213 का टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण को सफल बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त रोहिताश तोमर, सीएमएचओ डॉ बलवंत मण्डा, डॉ. कुशाल सांखला, नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक चैन सिंह पवार, सोजती गेट व्यापार संस्था के उपाध्यक्ष मूलचंद भाटी, विष्णु कुमार अरोड़ा, सचिव विजय शर्मा, कल्याण सिंह राजपुरोहित, आनंद कच्छवाहा, मुकेश बाहेती, कुलदीप लोढ़ा, किशन सोलंकी ने सहयोग प्रदान किया।
>>> रोजगार कार्यालय के कनिष्ठ सहायक को एक हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद


