जोधपुर, पीरे तरीकत हजरत सूफी शाह मोहम्मद अख्तर आलम उर्फ बाबूजी हजरत र. अ का तीसरा उर्स बड़ी ही सादगी और एहतराम से हजरत सूफी शाह मोइनुद्दीन जिलानी सीकर वाले पीर की जेरे सरपरस्ती में मनाया गया। सुबह झंडे की रस्म से उर्स की शुरुआत हुई और कुरान खानी की गई।

जोहर की नमाज के बाद नात ख्वानी एवं महफिले समां का आयोजन किया गया जिसमें कव्वाल मोहम्मद इकबाल गुलाम हुसैन कादरी ने सूफियाना कलाम पेश किए। बाद नमाजे अशर खेतानाडी कब्रिस्तान स्थित मजार ए अकदस पर चादर पेश की गई। बाद में लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खादिम सूफी शाह मोहम्मद अनवर आलम ने मुरीदिन एवं खुल्फा हजरात का माल्यार्पण किया। सज्जादा नशीन दरगाह बिस्मिलियां सीकर शरीफ के हजरत सूफी शाह मोइनुद्दीन जिलानी ने पीरे तरीकत और औलिया इकराम के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने देश में तरक्की शांति अमन भाईचारे और कोरोनावायरस के प्रकोप से जल्द से जल्द निजात दिलाने की दुआ की। उर्स के समापन पर उन्होंने आए हुए अकीदतमंदों और आमजनों का शुक्रिया किया।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

