Doordrishti News Logo

आरएससीआईटी का पेपर देने के लिए आए अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं देने पर हंगामा

जोधपुर,आरएससीआईटी का पेपर देने के लिए आए अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं देने पर हंगामा। शहर में रविवार को जालोरी गेट स्थित एक स्कूल में रविवार सुबह 10 बजे आरएससी आईटी का पेपर देने के लिए आए अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं देने पर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं का आरोप था कि तय समय से पहले स्कूल के गेट बंद कर दिए गए। इसको लेकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने स्कूल के गेट खुलवाने के लिए पुलिस से बहस भी की। हालांकि समझाइश के बाद सभी वहां से रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें- आधी रात को पुलिस की कैफे पर रेड, हुक्काबार पकड़ा

सुबह दस बजे थी परीक्षा 
बताया जा रहा है कि स्कूल में आज सुबह 10 बजे आरएससीआईटी का एग्जाम था। इसके लिए एडमिट कार्ड में स्कूल पहुंचने का समय 9.30 बजे रखा गया था। स्कूल प्रबंधन की ओर से 9.30 तक उद्घोषणा करके सभी को प्रवेश दिया गया।इसके बाद स्कूल के गेट बंद कर दिए गए। इधर गेट बंद होने के कुछ ही मिनटों बाद कई अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ एग्जाम देने के लिए पहुंचे। उन्होंने गेट खुलवाने के लिए निवेदन किया,लेकिन नियमों का हवाला देते हुए गार्ड ने गेट नहीं खोला। वहां परिजनों और अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि एग्जाम 10 बजे है इसलिए उन्हें प्रवेश दिया जाए।

इसे भी पढ़ें- जोधपुर में हुए ऐतिहासिक बहुआयामी विकास कार्य-मुख्यमंत्री

अभ्याथियों ने लगाया आरोप 
कई अभ्यर्थियों का कहना था कि वह 9.30 बजे से भी पहले पहुंचे लेकिन समय पूरा होने से पहले ही गेट बंद कर दिया गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। सरदारपुरा थाना अधिकारी सोम करण ने बताया कि स्कूल में कंप्यूटर आधारित आरएससीआईटी परीक्षा का रविवार को एग्जाम था। सुबह 10 बजे से होने वाले इस पेपर के लिए स्कूल में पहुंचने के लिए 9.30 बजे का समय दिया गया था। बाद में समझाइश पर सभी मान गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026